7 दिन का वेजिटेरियन डाइट प्लान | Weight Loss Diet Plan For Woman
यह 7 दिन का वेजिटेरियन डाइट प्लान खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है, जिसमें low-calorie, high-fiber और nutrient-rich foods शामिल हैं।
इस डाइट प्लान में सुबह गुनगुना पानी और नींबू से दिन की शुरुआत की जाती है, जिससे metabolism बेहतर होता है। ब्रेकफास्ट में ओट्स, मूंग दाल चीला, वेज उपमा, पोहा जैसे healthy options दिए गए हैं। लंच में मल्टीग्रेन रोटी, दाल, ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और सलाद शामिल हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। वहीं डिनर को हल्का रखा गया है, जैसे vegetable soup, पालक सूप, लौकी सूप और सलाद।
इसके अलावा दिनभर 2–3 लीटर पानी पीना, चीनी और तला-भुना खाना कम करना, और रोजाना 30–40 मिनट वॉक या योग करना जरूरी है।
इस diet plan को नियमित रूप से follow करने पर वजन घटाने, digestion सुधारने और body को fit रखने में मदद मिल सकती है। सही खानपान और discipline के साथ आप healthy lifestyle अपना सकती हैं।
SlimFitIndia.com का उद्देश्य है सही diet plans, weight loss recipes और healthy lifestyle tips के जरिए सभी को fit और healthy बनाना।
डाइट गाइडलाइन (Follow करें)
- सुबह उठकर: 1 गिलास गुनगुना पानी + नींबू
- दिनभर: 2–3 लीटर पानी
- चीनी, मैदा, तला हुआ खाना कम करें
- रोज 30–40 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज
7 दिन का वेज डाइट प्लान
Day 1
सुबह खाली पेट: गुनगुना पानी + नींबू
ब्रेकफास्ट: वेजिटेबल ओट्स + ग्रीन टी
मिड स्नैक: 1 सेब
लंच: 2 मल्टीग्रेन रोटी + मिक्स वेज + सलाद
इवनिंग: ग्रीन टी + भुना चना
डिनर: लौकी सूप या लौकी सब्जी + सलाद
Day 2
ब्रेकफास्ट: मूंग दाल चीला + पुदीना चटनी
मिड स्नैक: पपीता
लंच: ब्राउन राइस + राजमा + सलाद
इवनिंग: नारियल पानी
डिनर: पालक टमाटर गाजार सूप
Day 3
ब्रेकफास्ट: वेज उपमा
मिड स्नैक: 5–6 बादाम
लंच: 2 मल्टीग्रेन रोटी + चना दाल + सब्जी
इवनिंग: ग्रीन टी + स्प्राउट्स
डिनर: टमाटर गाजर चुकंदर सूप + सलाद
Day 4
ब्रेकफास्ट: फल (पपीता + सेब)
मिड स्नैक: छाछ
लंच: 2 मल्टीग्रेन रोटी + लौकी सब्जी + दाल
इवनिंग: ग्रीन टी + मखाना
डिनर: मिक्स वेज सूप
Day 5
ब्रेकफास्ट: ओट्स खिचड़ी
मिड स्नैक: संतरा
लंच: ब्राउन राइस + कढ़ी + सलाद
इवनिंग: भुना चना
डिनर: पालक पनीर (लो ऑयल) + सलाद
Day 6
ब्रेकफास्ट: वेज पोहा
मिड स्नैक: नारियल पानी
लंच: 2 मल्टीग्रेन रोटी + मिक्स दाल + सब्जी
इवनिंग: ग्रीन टी + मूंग स्प्राउट
डिनर: लौकी सूप या लौकी सब्जी
Day 7
ब्रेकफास्ट: सूजी उपमा
मिड स्नैक: फल
लंच: 2 मल्टीग्रेन रोटी + मिक्स सब्जी + सलाद
इवनिंग: ग्रीन टी + मखाना
डिनर: वेजिटेबल सूप
जरूरी टिप्स
- रात का खाना हल्का रखें (7–8 बजे तक)
- हर मील में सलाद शामिल करें
- हफ्ते में 1 दिन cheat meal ले सकते हैं (कम मात्रा में)
- नियमित वॉक + योग ज़रूरी है
